Thursday, January 21, 2016

हुज़ूर पाबंदियाँ लगा दीजिये!

हुज़ूर पाबंदियाँ लगा दीजिये!

हमारे लिखने पर
और उसके पढ़ने पर
बच्चों के चित्रों गढ़ने पर
हुजूम के बढ़ने पर
हुज़ूर पाबंदियाँ लगा दीजिये!

दूसरे सभी रंगो पर
खुली उमंगो पर
इसके कहने पर
उसके कुछ न कहने पर
हुज़ूर पाबंदियां लगा दीजिये!

लोगों के चुने हुए खाने पर
खुले आम गाने पर
लड़कियों के आने-जाने पर
और दोस्तों के मनाने पर
हुज़ूर पाबंदियां लगा दीजिये! 

Popular Posts

आंदोलन

यह बात सन 1994 की है। उस समय मैं लखनऊ के एक आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। एक दिन हॉस्टल में बच्चों को खराब खाना परोसे जाने को...