Friday, May 11, 2018

हमारी उम्र का सवाल है तो है...

तुम्हारा ख़्याल है तो है।
हमारी उम्र का सवाल है तो है।।
'शिशु' ख़ुशी में बिताए हैं तुमने दिन,
अब बिछड़ने का मलाल है तो है।
ठहाके मारकर हम भी हंसे थे कभी,
कि, अब रो-रो के बुरा हाल है तो है।
रंग का सरोकार किसी मज़हब से नहीं,
कि, कट्टरपंथी के गाल लाल हैं तो हैं।
क्या हुआ इश्क़ में निबाह न हुआ,
किसी की मजाल दिल में है तो है।

Popular Posts

भारत में बाल संरक्षण

  भारत में बाल संरक्षण केवल नीतियों का विषय नहीं है , बल्कि यह एक गहन सामाजिक , सांस्कृतिक और स्थानीय संदर्भों से जुड़ी चुनौती है। यद्यपि ...