Friday, August 21, 2009

देल्ली का ट्रैफिक

जाम लगा क्यूं सड़क पर किस कारण भाई
ट्रैफिक पुलिश ले रहा खड़ा-खड़ा अंगड़ाई
खड़ा-खड़ा अंगड़ाई पीछे से एक ऑटो को रोका
बैठ के ऑटो बीच लिया एक नीद का झोंका
'शिशु' कहें वो बेचारा भी क्या-क्या करता
१२ घंटे डयूटी करके वो क्या कम थकता

रेड लाइट पर जाम क्यूं इतना बढ़ जाता
साहेब जी गाडी में बैठे उनको समझ न आता
उनको समझ न आता झांक कर बाहर देखा
देखा कटवारिया से बेर सराए तक लम्बी रेखा
'शिशु' कहें दिल्ली में है जाम एक आम बात
रेड लाइट मुनिरका में जाम लगता दिन-रात

Popular Posts

आंदोलन

यह बात सन 1994 की है। उस समय मैं लखनऊ के एक आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। एक दिन हॉस्टल में बच्चों को खराब खाना परोसे जाने को...