Friday, December 11, 2009

नयन विराट एक जोट देखते ही रहे...

नयन विराट एक जोट देखते ही रहे,
कैसे कहूं कासे कहूं हाल कहा जाता ना

कभी
ना जताया प्यार, बात की इशारों में,
वो इशारों वाला प्यार अभी मैं बताता ना

कभी
मिले बीच राह रुको बोला रुके नही,
मिले जब भी इसी तरह मैं भी तो बुलाता ना

फ़ोन
करें, बात नही सिर्फ़ काल चलती है,
इस तरह का प्यार प्रिये मुझे समझ आता ना

'
शिशु कहें क्या बताएं प्रेम आजकल का सुनो,
बुरा भले मान जाओ मुझे कभी भाता ना

No comments:

Popular Posts

भारत में बाल संरक्षण

  भारत में बाल संरक्षण केवल नीतियों का विषय नहीं है , बल्कि यह एक गहन सामाजिक , सांस्कृतिक और स्थानीय संदर्भों से जुड़ी चुनौती है। यद्यपि ...