Friday, May 18, 2018

तुम इंसान हो, या कोई आसमानी हो।

ये जो दिखा रहे सबको कारस्तानी हो,
तुम इंसान हो, या कोई आसमानी हो।

मौज के वास्ते बनाई है फेक आईडी तुमने,
या, हक़ीक़त में किसी की जनानी हो।

मैंने कंप्यूटर में डिप्लोमा किया है 'शिशु',
बता देना जब कभी असली बनानी हो।

मुझे भी दे दो सबक शेर-ओ-शायरी का,
तुम बहुत बड़े सयाने और सयानी हो।

सीख लो कुछ काम अभी भी टाइम है,
फ़क़त बर्बाद क्यों कर रहे जवानी हो।

आसमानी: एलियन
जनानी: औरत

No comments:

Popular Posts

भारत में बाल संरक्षण

  भारत में बाल संरक्षण केवल नीतियों का विषय नहीं है , बल्कि यह एक गहन सामाजिक , सांस्कृतिक और स्थानीय संदर्भों से जुड़ी चुनौती है। यद्यपि ...